नवादा से अनिल शर्मा की रिपोर्ट :-
नवादा नगर थाना क्षेत्र के माल गोदाम से चोरों ने एक बाइक को उड़ा लिया। जिसके बाद पीड़ित बाइक मालिक नगर थाना को आवेदन देकर बाइक बरामदगी की गुहार लगाया है। पीड़ित बाइक मालिक माल गोदाम निवासी नवीन कांत गुप्ता ने बताया कि प्रतिदिन की तरह अपने घर के पास बाइक लगाया था। सुबह देखे कि उस स्थान से बाइक गायब है। जिसके बाद काफी खोजबीन किया, लेकिन कहीं कोई अता पता नहीं चल सका। अंत में नगर थाना को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाया हूं।




