बेगूसराय में अपहरणकर्ता के घर चली बुलडोजर!

SHARE:

नीरज कुमार की रिपोर्ट :-

बेगूसराय में अपहरणकर्ता के घर चली बुलडोजर,रजनीश हत्याकांड के मुख्य आरोपित के घर की गई कुर्की जब्ती।

बरौनी

बेगूसराय जिला के तेघरा थाना क्षेत्र में रजनीश हत्याकांड के मुख्य आरोपी घटना के 17 दिन बाद भी तेगरा पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।जबकि इस अपहरण एवं हत्याकांड का मुख्य चश्मदीद और इस घटना में संलिप्त राहुल सहित तीन लोग न्यायिक हिरासत में है।वहीं मुख्य आरोपित की गिरफ्तारी नहीं होने से आक्रोशित स्थानीय ग्रामीणों ने तेघरा पुलिस पर संवेदनहीनता का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया।जिसके बाद तेघरा डीएसपी ओमप्रकाश के नेतृत्व में तेघरा थाना अध्यक्ष संजय कुमार एवं भाड़ी संख्या में पुलिसबल की मौजूदगी में शनिवार को नामजद मुख्य आरोपी आधारपुर गांव निवासी के घर बुलडोजर की मदद से कुर्की जब्ती की गई।डीएसपी ओम प्रकाश ने बताया तेघरा पुलिस विधि सम्मत कार्रवाई कर रही है मुख्य अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए जगह जगह छापेमारी भी की जा रही है।बताते चलें रजनीश का अपहरण के बाद 10 जुलाई को थाना क्षेत्र के हसनपुर ग्राम में तेजाब से जली लाश बरामद हुई थी।जो राहुल का बताया गया था।दो दिन पूर्व अधारपुर ग्राम से रजनीश कुमार का अपहरण बड़े शातिराने तरीके से किया गया था।और उसका हत्या कर शव को फेंक दिया गया।जिसकी सूचना मिलने पर डीएसपी ओमप्रकाश,सर्किल इंस्पेक्टर राजीव कुमार एवं थाना अध्यक्ष संजय कुमार घटनास्थल पर पहुंचकर मामला की छानबीन में जुट गये।अपहृत युवक की हत्या की घटना के दिन 10 जुलाई की देर रात्रि ग्रामीण एवं पुलिस को पता चला की अपहरण की वारदात में शामिल राहु जमुई जिला के खैरा ग्राम में अपने सम्बन्धी के यहां छिपा है।जिसे देर रात तेघरा पुलिस की स्पेशल टीम ने गिरफ्तार किया।लेकिन आजतक मुख्य आरोपी का पुलिस गिरफ्त से बाहर है।जो स्थानीय पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़ा करता है।बताते चलें कि 10 वर्ष पूर्व रजनीश कुमार के पिता मुकेश सिंह की हत्या बछवाड़ा थाना क्षेत्र हादीपुर ग्राम में बरात से लौटने के क्रम में कर दी गई थी।तब से रजनीश की मां किरण देवी बेटे के साथ अपने मायके अधारपुर में रहने लगी।उधर हत्या कांड में अपराधी को सजा हो गई। अपराधी द्वारा केस की समझौता हेतु बराबर धमकी दी जा रही थी। मगर रजनीश की मां समझौता करने से इंकार करती रही।इसी कड़ी में पिछले दिन रजनीश का अपहरण कर हत्या किया जाना घटना में नई मोर की ओर ईशारा कर रहा है जो फिलहाल पुलिस जांच का विषय है।रजनीश का अपहरण कर हत्या की घटना के बाद आज भी गांव में शोक की लहर है।

Join us on:

Leave a Comment