E D के विरुद्ध कोंग्रेसीयों का प्रदर्शन आज भी जारी!

SHARE:

संतोष तिवारी की रिपोर्ट :-

मुजफ्फरपुर : कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी पर ईडी की कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, केन्द्र सरकार पर लगाया यह आरोप

मुजफ्फरपुर : कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी पर ईडी की कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा आज समाहरणालय के समक्ष एक दिवसीय प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ताओ ने केन्द्र के मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि केन्द्र की वर्तमान बीजेपी सरकार कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्षय श्रीमती सोनिया गाँधी को झूठे आरोप में फंसाने की साजिश एवम जनहित के मुद्दे को दबाने की गंभीर कोशिश कर रही है।

मुजफ्फरपुर कांग्रेस सोसल मिडिया डिपार्टमेंट के अध्यक्ष वेद प्रकाश ने कहा कि कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्षया श्रीमती सोनिया गाँधी जी को झूठे आरोप में फसाने की साजिश एवम जनहित के मुद्दे को दबाने की गंभीर कोशिश किया जा रहा है जिसके खिलाफ आज कांग्रेसीजन जिला समाहरणालय मुजफ्फरपुर पर आज एक दिवसीय विरोध प्रदर्शन कर रही है।

उन्होंने कहा कि यह एक संकेत है यदि जनता की आवाज को दबाने की साजिश एवं हमारे राष्ट्रीय नेतृत्व को बदनाम करने की साजिश जारी रहेगी तो ऐसी स्थिति में कांग्रेसी जन आने वाले दिनों में सड़कों पर उतरकर और व्यापक प्रदर्शन करेगे। साथ ही केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का कार्य करेगे।

इस कार्यक्रम में मुख्य रुप से उत्तर बिहार किसान कांग्रेस के प्रभारी आलोक शर्मा अनुसूचित जाति के जिला अध्यक्ष राजू राम कृष्णकांत शाही, अभिषेक रंजन, मुमताज अंसारी, इंदु कुशवाहा, सुशील शाही, मो चाँद अंसारी, विकाश कुमार टुल्लू, राजू चौधरी, तारीक नदीम समेत काफी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल रहे।

Join us on:

Leave a Comment