बेगूसराय में भी कोंग्रेसीयों का E D के विरुद्ध प्रदर्शन!

SHARE:


प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट :-

बेगूसराय में कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को ईडी द्वारा बार-बार प्रताड़ित करने के मकसद से तलब किया जाता है। इसके विरोध में देश भर में कांग्रेस पार्टी के द्वारा विरोध किया जा रहा है दिल्ली में कांग्रेस कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने ईडी कार्यालयों का घेराव कर रही है. उसी कड़ी में बेगूसराय जिला कॉंग्रेस कमिटी ने भी इसके विरोध में कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अर्जुन सिंह के नेतृत्व में ट्रैफिक चौक से डीएम कार्यालय तक रैली निकालकर धरना प्रदर्शन किया गया । बेगूसराय कांग्रेस के अध्यक्ष अर्जुन सिंह ने मोदी सरकार पर कांग्रेस के नेताओं को बेवजह परेशान करने और ईडी का दुरुपयोग करने के आरोप लगाए.जिला कांग्रेस कमिटी के उपाध्यक्ष रामस्वरूप पासवान ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार द्वारा लोकतंत्र का गला घोंटा जा रहा है। कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी को बेवजह तंग किया जा रहा है और उन पर झूठे मामले बनाए जा रहे हैं. आज ईडी द्वारा उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया गया है उसी के विरोध में कांग्रेस धरना प्रदर्शन कर रही है. उन्होंने कहा कि जिसने प्रधानमंत्री पद का त्याग किया, उसी महिला के खिलाफ केंद्र की सरकार द्वारा झूठे मामले बनाकर परेशान किया जा रहा है. ईडी द्वारा आज उन्हें तलब किया गया और उनसे पूछताछ की जा रही है, जबकि कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी कोरोना से पीड़ित थी और अभी भी पूरी तरह से स्वस्थ नहीं हुई हैं.जिला महासचिव सावर कुमार ने कहा की ईडी और सीबीआई भाजपा के प्रकोष्ठ के रूप में काम कर रही है. ईडी की कार्रवाई के खिलाफ देश भर में कांग्रेस प्रदर्शन कर रही है आज देश में लोकतंत्र का गला घोंटा जा रहा है. ईडी को आगे कर मोदी सरकार कांग्रेस के नेताओं को परेशान करने का काम कर रही है और उन्हें दफ्तर बुलाकर प्रताड़ित किया जा रहा है.जिस परिवार ने देश के लिए आहुति दी, कुर्बानियां दी, उन्हें ही आज तंग किया जा रहा है.एक तरफ राष्ट्रपति का चुनाव हो रहा, तो दूसरी तरह विपक्ष के नेताओं को ईडी दफ्तर में बुलाकर तंग किया जा रहा है.उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि केंद्र सरकार लक्ष्मण रेखा लांघने की कोशिश न करें, नहीं तो इसका अंजाम बुरा होगा.
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप में कार्यक्रम प्रभारी राजीव कुमार,अमित कुमार जिला परिषद,उदय सिंह सतीश कुमार वीरू, रामविलास सिंह,शिवप्रकाश गरीब दास,मिथिलेश झा,रामसुमिरन सिंह महेन्द्र कुवांर, मिथिलेश सिंह,विजय सिंह,ओमप्रकाश सिंह, रूबी शर्मा, रेणु देवी, शांति देवी,कुदूस,मोती सिंह,सरोज पासवान,रामबाबू साह, रामचरित्र सिंह,रवि कुमार, शंभू सिंह, मोहित कुमार, कुशमेस कुमार,गौरव कुमार, राघव कुमार, प्रभांशु बिट्टू, रामपरार्थ यादव,बिनोद कुमार, मनीष कुमार,शिवम कुमार, मो0 मतीन, रामानुज सिंह, अभय कुमार,यशवंत कुमार,संजय चौधरी, बालेश्वर महतो, रणजीत कुमार, प्रमोद सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

Join us on:

Leave a Comment