CBSE का परिणाम घोषित, 92% से अधिक स्टूडेंट्स सफल!

SHARE:

संतोष तिवारी की रिपोर्ट :-

मुजफ्फरपुर

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 12वीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है. इस साल 12वीं की परीक्षा में कुल 92.71 फीसदी छात्र-छात्राएं पास हुए हैं.बिहार के परीक्षार्थी अपने रिजल्ट जानने को लेकर काफी उत्सुक थे. अब वे छात्र वेबसाइट्स पर जा अपने नतीजे चेक कर सकते हैं. सीबीएसई द्वारा घोषित 12वीं के रिजल्ट में बिहार के केंद्रीय विद्यालय बेली रोड की छात्रा अपूर्वा ने विज्ञान संकाय में 98 परसेंट अंक प्राप्त किया है. वह विद्यालय का अब तक का टॉपर छात्र है. उसे रसायन शास्त्र में 100% अंक मिले हैं. नमामि 97% अंक प्राप्त कर दूसरे स्थान पर है. उसने संस्कृत में 100% अंक प्राप्त किया है. छात्र छात्राओं में काफी खुशी का माहौल देखने को मिल रहा है ,, एक दूसरे को मिठाईयां खिलाकर सफल छात्र छात्र बधाई व शुभकामनाएं दी रहे हैं और बता रहे है कि यह परीक्षा का सफल परिणाम चुनौतीपूर्ण था क्योंकि कोरोना के कारण बच्चों की क्लासेज नही हो पाई ,, ऑन लाईन ही ज्यादातर पढ़ाई हुई ,, शिक्षकों के बेहतर गाइड लाइन का नतीजा है कि कोरोना काल के बाद भी बच्चों के परीक्षा का परिणाम अच्छे आ रहे हैं,,

बाइट :- छात्र / छात्राओं का

बाइट

Join us on:

Leave a Comment