संतोष कुमार पाण्डेय की रिपोर्ट :-
बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़,दो चोरी की रेसर बाइक के साथ चार गिरफ्तार । एएसपी ने प्रेस वार्ता कर दी जानकारी ।
लखीसराय। बड़हिया पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी।बड़हिया पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दरियापुर गांव स्थित एनएच 80 पर वाहन चेकिंग के दौरान चोरी की दो स्पोर्ट्स बाइक के साथ चार अंतर जिला बाइक चोर को गिरफ्तार किया है।तीन बाइक चोर बड़हिया एवं एक लखीसराय थाना क्षेत्र का निवासी है।वहीं इनलोगों के साथ एक अन्य की भी गिरफ्तारी की गई है जो बाइक चोरी, हत्या एवं शराब कारोबार के कई मामलों में अंतर जिला वांछित था,जिसे नवादा पुलिस पूछताछ के लिए ले गई है।जिसकी पहचान बड़हिया थाना क्षेत्र के पहाड़पुर निवासी निकुंज कुमार के रूप में की गई है।वहीं मामले में एएसपी ( ASP) सैयद इमरान मसूद ने बताया कि गिरफ्तार सभी युवक बाइक चोरी के धंधे में संलिप्तता है।जिसकी पहचान शिवम कुमार, रोहित कुमार, सूरज कुमार उर्फ गोलू बड़हिया,और अंशु कुमार लखीसराय का रहने वाला बताया जा रहा है।दोनो बाइक चोरी की है। जो कि एक नालंदा और दूसरा पटना से चोरी की गई थी।पुलिस तकनीकी अनुसंधान के आधार पर इस में संलिप्त अन्य लोगों का पता लगाने मे जूटी है ।
बाइट – सैयद इमरान मसूद,एएसपी, लखीसराय।




