रवि शंकर शर्मा!
दोहरे हत्या कांड का मुख्य शूटर बिट्टू पुलिस के हत्थे चढ़ गया।पुलिस को गुप्त सूचना मिली की एक संदिग्ध बाढ़ थाना के बेढना फोर लेन ओवर ब्रिज के पास मौजूद है।बाढ़ थाना की पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए घेराबंदी किया और संदिग्ध को गिरफ्तार किया गया।तलाशी के दौरान एक पिस्टल और 24जिंदा कारतूस बरामद हुआ।पूछ ताछ के दौरान 12जुलाई को बाढ़ के सविता सिनेमा हॉल के पास दोहरे हत्याकांड का शूटर बिट्टू निकला।पुलिस ने पहले ही हत्या के साजिशकर्ता ससुर और एक शूटर को बुधवार को जेल भेजा था।पुलिस को अभी एक और शूटर की तलाश है. बिट्टू बाढ़ थानाक्षेत्र के बेढ़ना का निवासी बताया गया है. जबकी इस हत्याकांड में अभी एक और गिरफ्तारी बाकी है. थानाध्यक्ष राजनन्दन ने बिट्टू के गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुये कहा की जल्द ही तीसरे को भी गिरफ्तार कर लिया जायेगा.




