पति ने पत्नी की गला रेतकर कर दी हत्या!

SHARE:

अश्वनी श्रीवास्तव की रिपोर्ट :-

बांका(बिहार) :-

जालिम पति ने पत्नी की गला रेत कर की हत्या, 5 वर्ष पूर्व ही हत्यारे ने किया था निकाह !

पति ने अपनी मां के साथ मिलकर दिया घटना को अंजाम, हत्यारा गिरफ्तार !

हत्या के कारणों का नहीं हो सका है खुलासा, हो रही है तरह-तरह की चर्चाएं।

बांका जिला के अमरपुर थाना क्षेत्र के महगामा गांव में दिल दहला देने वाली एक घटना सामने आई है। गुरुवार को जालिम पति ने अपनी मां के साथ मिलकर अपनी पत्नी को पहले लोहे के रॉड से बुरी तरह पिटाई कर दी, इसके बाद दर्द से तड़प रही पत्नी का इलाज कराने के वजाय कुल्हाड़ी से गला रेत कर उसकी हत्या कर दी। इधर घटना के बाद हत्यारे पति शकील व उसकी मां को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि शव का पंचनामा कराए जाने के बाद पोस्टमार्टम हेतु बांका भेज दिया है। मृतका बीबी जैनब (25) के पिता भीखनपुर गांव के मो जाकिर ने बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री की शादी करीब पांच वर्ष पूर्व महगामा के मो शकील से की थी। शादी के कुछ वर्षों तक उनकी शादी शुदा जिंदगी काफी खुशहाल थी, लेकिन इधर दोनों में काफी वाद विवाद चल रहा था। पिछले वर्ष भी हत्यारे जाकिर ने अपनी पत्नी के ऊपर कैंची से प्रहार कर जख्मी कर दिया था। गुरुवार को दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया जिसमें उसके पति ने पहले उसे लोहे के रॉड से पीट कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। पिटाई के बाद जब वह दर्द से कराह रही थी तब उसका इलाज करने के बजाए पति ने अपनी मां बीबी जत्तो के साथ मिलकर कुल्हाड़ी से उसकी गला रेतकर हत्या कर दी, जिससे तड़प तड़प कर उसकी  मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि मृतका के शरीर से निकल रहे ख़ून को दोनों नाले से निकाल रहे थे। घर के पीछे खेल रहे बच्चों ने जब खून निकलते देखा तो उन लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। हत्या के बाद मां बेटे गांव से भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन तब तक घटना की खबर गांव वालों को मिल गई। गांव वालों ने दोनों को पकड़ कर एक पेड़ में बांध दिया तथा घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही एसआई रामविचार सिंह एवं पवन कुमार तथा सअनि खुर्शीद आलम पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे तथा आरोपी को गिरफ्तार कर शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी को भी बरामद कर लिया है। मृतका के पिता ने बताया कि पिछले वर्ष से दोनों में तनाव रहने लगा था। पिछले वर्ष घरेलू विवाद में मो शकील ने अपनी पत्नी को कैंची मारकर घायल कर दिया था। इसके बाद वह घर छोड़कर मायके चली आई थी। ग्रामीणों द्वारा पंचायती किए जाने के बाद वह फिर ससुराल आई थी। आखिर पति ने अपनी पत्नी की इस कदर निर्मम हत्या क्योंकि अभी खुलासा नहीं हो सका है। इधर घटना के बाद गांव में कई तरह की चर्चाए हो रही है। प्रभारी थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि हत्या मामले के दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस जल्द ही इस मामले से पर्दा हटाएगी।

Join us on:

Leave a Comment