अखिलेश ने पूछा-क्या अब दूध दही के मुहावरों पर भी देना पड़ेगा GST?

SHARE:

रिपोर्ट -अनमोल कुमार :-

केंद्र सरकार पर सपा अध्यक्ष का तंज, जन्माष्टमी के पहले कृष्ण भक्तों पर चोट

लखनऊ : समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष व यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने केंद्र की भाजपा सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि दूध-दही समेत कई चीजों पर सरकार ने जीएसटी लगा दी। कृष्णा जन्माष्टमी के ठीक एक महीने दूध, दही और छाछ पर GST लगाकर कृष्ण भक्तों को चोट दी गई है। उन्होंने कहा कि क्या अब दूध दही से मुहावरों पर भी GST देना पड़ेगा? सपा अध्यक्ष ने गुरुवार सुबह एक ट्वीट किया। जिसमें अखिलेश यादव ने लिखा कि भाजपा सरकार ने दूध, दही, छाछ पर GST लगाकर जो चोट कृष्ण भक्तों को दी है, उससे आहत होकर हर एक भोला कृष्ण भक्त पूछ रहा है कि क्या अब दूध का जला, छाछ को भी…,दूधो नहाओ…,दही जमना जैसे लोकोक्ति-मुहावरों पर भी GST देना पड़ेगा?

बता दें कि केंद्र सरकार ने दूध, दही और छाछ समेत जरूरी सामानों पर इसी जुलाई से GST लगा दिया है। ऐसे में इन वस्तुओं की कीमत बढ़ गई। दूध-दही और छाछ की कीमतों में 5 से 10 फीसदी का इजाफा हुआ है।

Join us on:

Leave a Comment