🇯🇵 📓 ✈️ जापान का पासपोर्ट दुनियां में सबसे पावरफुल !

SHARE:

अमेरिका से आलोक कुमार झा :-

, अमेरिका 7वें और भारत 87वें स्थान पर 🟡 दुनियाभर के अलग-अलग देशों के पासपोर्ट की नई रैंकिंग जारी की गई है। हेनले पासपोर्ट इंडेक्स दुनिया के सबसे पावरफुल और सबसे कमजोर पासपोर्ट की रैंकिंग जारी करते हैं। इस इंडेक्स के मुताबिक, जापान का पासपोर्ट दुनिया का सबसे पावरफुर पासपोर्ट है। इसके बाद सिंगापुर और साउथ कोरिया के पासपोर्ट को रैकिंग दी गई है। हेनले पासपोर्ट इंडेक्स के मुताबिक, तीसरे नंबर पर जर्मनी और स्पेन के पासपोर्ट को जगह दी गई है। चौथे नंबर पर फिनलैंड, इटली और लग्जमबर्ग, पांचवें नंबर पर ऑस्ट्रिया और डेनमार्क का पासपोर्ट है। हेनली पासपोर्ट इंडेक्स के मुताबिक, अगर किसी यात्री के पास जापान का पासपोर्ट है, तो वह बिना किसी परेशानी के 193 देशों की यात्रा कर सकता है। इस मामले में सिंगापुर और दक्षिण कोरिया इससे कुछ ही पीछे हैं। 
इंग्लैंड का पासपोर्ट छठे नंबर है, जिससे 187 देशों की यात्रा की जा सकती है। अमेरिका 7वें स्थान पर है। अमेरिका के पासपोर्ट पर 186 देशों में प्रवेश की अनुमति है। रूस के पासपोर्ट को 50वें नंबर पर रखा गया है। रूसी पासपोर्ट से 119 देशों में जाने की इजाजत है। वहीं, 80 देशों में पहुंच के साथ चीन 69वें नंबर पर है। कुल 199 देशों की लिस्ट में भारत का पासपोर्ट को 87वें नंबर पर है। भारतीय पासपोर्ट धारक 60 देशों में बगैर पूर्व वीजा लिए जा सकते हैं। वहीं, भारत के पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान का पासपोर्ट 109वें स्थान पर है। पाकिस्तानी पासपोर्ट धारक दुनिया के 32 देशों में बगैर पूर्व वीजा के जा सकते हैं ।अफगानिस्तान का पासपोर्ट सबसे कम उपयोगी है, जिससे सिर्फ 27 देशों में सीधी यात्रा की इजाजत है▪️

Join us on:

Leave a Comment