अमेरिका से आलोक कुमार झा:-
✌️ ब्रिटेन में प्रधानमंत्री पद के लिए जारी जंग निर्णायक दौर में पहुंच गई है. पूर्व ब्रिटिश वित्त मंत्री ऋषि सुनक और विदेश सचिव लिज़ ट्रस ने ब्रिटेन के प्रधान मंत्री बोरिस जॉनसन की जगह लेने के लिए नेतृत्व प्रतियोगिता के अंतिम चरण में जगह बना ली है. न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने यह जानकारी दी है. वहीं इस दौड़ में शामिल पेनी मोर्डंट प्रतियोगिता से बाहर हो गए. ऋषि सुनक को 137 वोटों के साथ दौड़ में सबसे आगे रहे , जबकि ट्रस 113 वोट मिले और मॉर्डंट को कंजर्वेटिव सांसदों के 105 वोट मिले. इससे पहले कंजर्वेटिव नेताओं के बीच चल रहे मतदान के चौथे दौर में भी सुनक ने टॉप किया. उन्होंने सबसे ज्यादा 118 वोट हासिल किए. वहीं तीन दौर के मतदान में भी सुनक ने अपने प्रतिद्वंद्वियों को पछाड़ दिया. हर दौर के मतदान के साथ सुनक के पक्ष में वोटों की संख्या लगातार बढ़ रही है. अगर वह ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बन जाते हैं तो वे भारतीय मूल के पहले PM होंगे.
बता दें कि ऋषि सुनक बोरिस जॉनसन की सरकार में वित्त मंत्रालय संभाल रहे थे लेकिन, जॉनसन की नीतियों और फैसलों के कारण कैबिनेट जॉनसन के खिलाफ हो गई और ताबड़तोड़ इस्तीफों से बोरिस की सरकार गिरा दी. सुनक को एक बेहतर प्रशासक माना जाता है. ऋषि सुनक भारत की दिग्गज आईटी कंपनी इंफोसिस के फाउंडर नारायण मूर्ति के दामाद हैं ▪️




