रवि शंकर शर्मा :-
मद्य निषेध को कड़ाई से लागु करने के लिये विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है. इसी क्रम में आज बाढ़ अनुमंडल मद्य निषेध विभाग की टीम द्वारा 5 नशेड़ियों को गिरफ्तार कर लिया गया.
इन सभी की गिरफ्तारी मरांची थाना क्षेत्र के मरांची गाँव से हुई है.
मद्य निषेध विभाग के इंस्पेक्टर राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि इन दिनों मद्य निषेध को सफल बनाने के लिये विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसके आलोक में अलग अलग थाना क्षेत्रों में गुप्त कार्रवाई की जा रही है, जिसमें हर दिन गिरफ्तारी भी हो रही है. इसी के तहत मरांची से नशे की हालत में 5 लोगों को मरांची से गिरफ्तार किया गया है, इन सभी को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जायेगा.
छापेमारी दल में सब इंस्पेक्टर संतोष कुमार पाठक, और आलोक रंजन चौधरी के अलावा करीब दो दर्जन पुलिसकर्मी रहते हैँ.
Byte :- राजेंद्र प्रसाद, निरिक्षक, मद्य निषेध




