REPORT–Arvind Kumar:-
-गोल्डमेडलिस्ट डॉक्टर जमशेद अनवर सेवा भावना से प्रत्येक रविवार को मोतिहारी के निजी अस्पताल में इलाज करेंगे किडनी स्पेसलिस्ट अब मोतिहारी में आने पर मोतिहारी वासियो में खुशी की लहर है।
गांव या छोटे शहर के लोग अपने बच्चों को काफी परिश्रम से अपने बच्चे को बेहतर शिक्षा दिलाते तब जाकर कोई डॉकटर , इंजीनियर , या अन्य कोई मुकाम हांसिल कर पता है पर जब वो किसी मुकाम पर पहुच जाता है तो फिर वो अपने ही छोटे शहरो में लोगो की सेवा नहीं दे पाता है।
चंपारण के लाल जमशेद अनवर जब डॉक्टरी की पढाई कर एमडी के बाद DM डिग्री हांसिल कर लिया तो फिर एक बार इन्हे अपने चंपारण की याद आई । फिर डॉ ने यहाँ के लोगो को सेवा देने का निर्णय लिया और आज से मोतिहारी शहर में महीने को हर रवि वार को बैंक रोड के एक निजी नर्सिंग होम में लोगो को सेवा देने लगे है ।
जहाँ हॉस्पिटल में पहुचें के बाद शहर के अन्य पुराने चिकित्सको द्वारा उन्हें सम्मानित किया गया । डॉ फैसल परवाज खान के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें शहर के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ जितेंद्र गुप्ता द्वारा डॉ जमशेद अनवर को चादर ओढा कर व् बुके देकर सम्मानित किया गया ।
आपको बतादें की डॉ जमशेद अनवर किडनी रोग विशेषज्ञ है जो पटना पीएम सीसीएच में भी अपनी सेवा देते हैं और छूटी के दिन यानि रविवार को मोतिहारी में सेवा देंगे । जिले के अन्य चिकित्सको का मानना है कि इतने उंच्च डिग्री हांसिल करने के बाद छोटे शहरो में सेवा देना काफी बड़ी बात है । और वे भी यहाँ आकर अपने को गौरवान्वित महशुस कर रहे हैं ।
बाइट– डॉ जमशेद अनवर , किडनी रोग विशेषज्ञ
बाइट–जितेंद्र नाथ गुप्ता बरिष्ट डॉक्टर मोतिहारी




