बाईक चोरी करते दो बदमाश रंगे हाथ गिरफ्तार!

SHARE:

अमित कुमार की रिपोर्ट :-

पटना सिटी। बाइक चोरी करते दो युवक को आलमगंज थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया हैं। थानाध्यक्ष अभिजीत कुमार ने बताया कि अभिराज यादव और मनीष यादव को सिटी कोर्ट के पास से मोटरसाइकिल चुराते पकड़ा गया है। अभिराज यादव फतुहां और मनीष यादव नालन्दा का रहने वाला है। थानाध्यक्ष ने बताया कि बाइक चोर का एक अन्य साथी रणधीर मौके पर फरार हो गया। जिसकी तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से चोरी की एक अपाची बाइक भी बरामद किया गया है।

दूसरी ओर पुलिस ने 25 लीटर देशी शराब के साथ रवि चौधरी को राजा घाट स्थित पन्ना पान दुकान के पास से गिरफ्तार किया गया है। आलमगंज थानाध्यक्ष ने बताया कि रवि चौधरी पूर्व में भी शराब कांड में दो बार जेल जा चुका है। इसे पुलिस पुनः तीसरी बार गिरफ्तार की है।

Join us on:

Leave a Comment