प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट:-
बेगूसराय में एक बार फिर बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े बड़ी घटना को अंजाम देते हुए एक ई रिक्सा व्यवसाई को गोली मारकर घायल कर दिया। घटना नगर थाना क्षेत्र के महिला कॉलेज के समीप की है। घायल की पहचान भगवानपुर थाना क्षेत्र के बनवारी पुर निवासी छोटन साह के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि छोटन शाह नगर थाना क्षेत्र के महिला कॉलेज के समीप ई रिक्शा का चार्जिंग पॉइंट चलाता था और आज जिस वक्त वह दुकान पर अपने व्यवसाय में व्यस्त था इसी दौरान बाइक सवार दो अपराधी पहुंचे और छोटन साह को पहले नजदीक बुलाया । जैसे ही छोटन साह अपराधियों के नजदीक पहुंचा अपराधी गोली मारकर मौके से फरार हो गए। आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने छोटन साह को सदर अस्पताल में भर्ती कराया है । घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है ।
बाईट-सीता देवी- छोटन शाह की पत्नी




