प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट:-
बेगूसराय बरौनी रिफाइनरी ने स्वच्छता पखवाड़ा के अवसर पर बेगूसराय के आम नागरिकों की सुविधा का ख्याल रखते हुए उन्हे स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से रेल्बे स्टेशन को स्वच्छता के विभिन्न प्रकार के सामाग्री प्रदान किया गया। इस मौके पर महाप्रबंधक मानव संसाधन विभाग के तरुण कुमार ने बेगूसराय रेलवे स्टेशन स्टेशन मास्टर अशोक कुमार, सोनपुर मण्डल को 70 स्वच्छता किट, 10 नीले और 10 हरे कूड़ेदान, तथा बारिश के मौसम में बीमारियों से बचाव के लिए 25 किलोग्राम के 10 ब्लीचिंग पाउडर के बैग प्रदान किया। बरौनी रिफ़ाइनरी द्वारा रेलवे स्टेशन पर आने वाली और वहाँ कार्य करने वाली महिलाओं और बालिकाओं की आत्म स्वच्छता के लिए रेलवे स्टेशन प्रतीक्षालय के शौचालय में दो सैनीटरी पैड वेंडिंग मशीन लगवाया गया। इस अवसर पर आम जनता के बीच स्वच्छता पत्रक का भी वितरण किया गया जिसमें सिंगल यूज़ प्लास्टिक के इस्तेमाल को बंद करने, शौचालय के प्रयोग, कूड़ेदान के प्रयोग और स्वच्छता संबंधी अन्य जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर डॉ पी के नाथ, उप महाप्रबंधक (ईएमएस), नीरज कुमार, वरिष्ठ प्रबन्धक (ईएमएस, सीएसआर), श्रीमती अंकिता श्रीवास्तव, प्रबन्धक (कॉर्पोरेट संचार) एवं श्री शरद कुमार, वरिष्ठ हिन्दी अधिकारी भी उपस्थित थे।
इससे पूर्व बरौनी रिफ़ाइनरी ने स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन पपरौर पंचायत में किया। इस अवसर पर वहाँ उपस्थित पापरौर पोखर की सफाई की गई, 50 से भी अधिक स्वच्छता कर्मियों ने मिलकर पोखर की सफाई की। इस अवसर पर ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति प्रेरित करने के लिए, 1000 साबुन, 1000 मास्क, 100 स्वच्छता किट, 05 नीले और 05 हरे कूड़ेदान वितरित किए गए तथा 25 किलोग्राम के 10 ब्लीचिंग पाउडर के बैग वितरित किए गए। इस अवसर ग्रामीण वासियों को पर्यावरण संरक्षण हेतु प्रेरित करने के लिए 100 आम के पेड़ प्रदान किए गए।




