संतोष कुमार की रिपोर्ट :-
बिहार के मुजफ्फरपुर में रजिस्ट्री कार्यालय में साढ़े नौ लाख की लूट,जमीन रजिस्ट्री करने को लेनदार ने दिया था कैश,पिस्टल के बल पर वारदात
जिले में पुलिस को खुली चुनौती देते हुए अपराधियों ने दिनदहाड़े रजिस्ट्री ऑफिस में एक महिला ने साढ़े नौ लाख रुपिया लूट लिए।घटना में तीन लुटेरे शामिल थे।पिस्टल के बल पर वारदात को अंजाम दिया गया।महिला के हाथ से रुपिया भरा थैला छीनने के बाद अपराधी मोतीझील की तरफ भाग निकले।वही एक लुटेरा को जब होमगार्ड के जवान ने पकड़ने की कोशिश की तो उसे धक्का देकर निकला।घटना की सूचना पर नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़िता से पूछ ताछ की।महिला ने बताया की घटना में मोहम्मद नसीम, राजन गुप्ता और मोहम्मद आमिर शामिल है।पीड़िता के बयान पर तीनों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।




