रिपोर्ट:-संतोष कुमार पाण्डेय:-
:-नक्सलियों की खोह से 7 केन बम समेत कई समान बरामद।
लखीसराय।पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी।पुलिस ने सर्च ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों के बड़े साजिश को नाकाम किया है।कोबरा, एसटीएफ,सीआरपीएफ व जिला बल की टीम ने नक्सलियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन के दौरान नक्सल प्रभावित पीरीबाजार थाना क्षेत्र स्थित लड़ैया अमरासनी कोल के जंगल से सात केन बम बरामद किया है।साथ ही लगभग 20 किलो लोहे के छोटे-छोटे टुकड़े को बरामद है।एएसपी अभियान मोतीलाल ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी,कि जोनल कमांडर प्रवेश दा अपने सहयोगियों के साथ इन इलाको मे छुपा है,और पुलिस को टारगेट करने के लिए आईडी बिछा रखा है।इसी सूचना पर कोबरा,एसएसबी और एसटीएफ की टीम के द्वारा सर्च ऑपरेशन चलाया गया।जहां पुलिस ने नक्सलियों के बड़े मंसूबे पर नाकाम कर दिया है।एएसपी अभियान ने आगे बताया कि लगातार पुलिस की कार्रवाई के बाद नक्सली बैकफुट पर है।जिसके बाद नक्सली अपनी उपस्थिति दर्ज करवाने के लिए किसी बड़े घटना की फिराक मे जूटे है।नक्सलियों के बढ़ते गतिविधि को लेकर पुलिस भी कजरा,पीरीबाजार और चानन के पहाड़ी ईलाको मे सर्च ऑपरेशन चला रही है।फिलहाल सभी जब्त बम को डिफ्यूज कर दिया गया है।
बाइट – मोतीलाल, एएसपी, अभियान।




