ऋषिकेश की रिपोर्ट :-
नालंदा – दहेज की खातिर विवाहिता की हत्या….
तेल्हाड़ा थाना इलाके के चंदापुर गांव में दहेज की खातिर विवाहिता की हत्या की जाने की सनसनीखेज घटना घटी है । मृतिका राकेश यादव की 25 वर्षीय पत्नी अंजली कुमारी है । गया जिले के टिकारी थाना क्षेत्र के बलवापर गांव निवासी मृतिका के चाचा उपेंद्र यादव ने बताया कि 2017 में उनकी भतीजी की शादी हुई थी । शादी के समय जो दहेज की रकम मांगी गई वह हमलोगों ने पूरा किया। इसके बाद उसका पति नौकरी में घूस देने के लिए 3 लाख की मांग कर रहा था । इसके लिए वह बार-बार मायके से रुपए लाने के लिए उस पर दबाव बना रहा था । 15 दिन पूर्व भी उसके साथ मारपीट और प्रताड़ित किया गया जिसके कारण वह गुस्से में मायके चली आई थी । इसके बाद मायके वालों ने उसके ससुराल में पंचायती बुला कर बात रखी तो पंचायत के समक्ष पति और ससुराल वालों ने प्रताड़ित नहीं करनी की बात कही । मगर गुरुवार की देर शाम पति से पुनः रुपए के लेकर विवाद हुआ और पति और ससुराल वालों ने मारपीट करते हुए जबरन उसे पटक कर जहर पिला दिया । पास के एक रिश्तेदार की सूचना पर जब मायके वाले उसके ससुराल पहुंचे तो उसका शव घर में पड़ा देखा । और ससुराल के लोग गांव छोड़कर फरार थे । तेल्हाड़ा थानाध्यक्ष ने बताया कि मायके वाले दहेज हत्या का आरोप लगा रहे हैं । पुलिस शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दी है । पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा । मृतिका के पिता द्वारा पति समेत पांच लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कराया गया है । सभी आरोपित गांव छोड़कर फरार हैं । जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है ।
बाइट।मृतक के परिजन
ऋषिकेश संवाददाता नालंदा




