प्रसव के दौरान महिला की मौत, अस्पताल प्रबंधन ताला बंद कर फरार

SHARE:

अमित कुमार की रिपोर्ट :-

राजधानी पटना के राजा बाजार स्थित एक निजी अस्पताल गेटवेल अस्पताल में एक महिला प्रसव पीड़ा के बाद ऑपरेशन करवाने पहुंची ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत हो गई और बच्चे की भी मौत हो गई मृत महिला का नाम शोभा बताया जा रहा है

मृतक महिला गर्दनीबाग की रहने वाली थी और घरों में झाड़ू पोछा का काम करती थी

परिजन ने आरोप लगाया है कि अस्पताल प्रबंधन में ऑपरेशन के नाम पर ₹200000 भी लिए हैं और यूं ही महिला की मौत हुई उसके बाद अस्पताल के लोग ताला बंद कर फरार हो गए

परिजन महिला की मौत के बाद सड़क जाम करने पर उतारू हो गए जिसके बाद प्रशासन ने उनके ऊपर लाठीचार्ज कर उन्हें वहां से भगा दिया

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें