Search
Close this search box.

गिरिडीह:-गोदावरी संगम में हजारों श्रद्धालुओं ने किया स्नान!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रिपोर्ट: विलियम जेकब

जमुआ के खरगडीहा पंचायत स्थित प्रसिद्ध रमणीक स्थल गोदावरी संगम में शुक्रवार को मकर संक्रांति के अवसर पर हजारों श्रद्धालुओं द्वारा शांति,सुख,समृद्धि सद्भाव की मनोकामना से डुबकी लगाया गया। गोदावरी स्नान के लिऐ पहुँचे महिला पुरुष श्रद्धालुओं के बीच खरगडीहा पंचायत के उप मुखिया राहुल साहू , समाजसेवी वरुण राय व मंदिर पुजारी बाबा त्रिलोकी नाथ द्वारा खिचड़ी का वितरण किया गया, जिसमें काफी उत्साह से लोगों ने प्रसाद प्राप्त किया। विदित हो कि प्रत्येक वर्ष गोदावरी स्नान के लिए काफी दूर दराज़ काफी संख्या में श्रद्धालुओं का शुभागमन होता है। खिचड़ी वितरण में संतोषी रविदास ,पप्पू साव ,राजू राम, टुनटुन लाला ,रोहित साव ,लक्ष्मण सिंह ,गुड्डू रवानी, विक्रम रविदास, शंभू नाथ ,अमित भदानी,बंटी शर्मा, पिंटू साव ,अमर पाठक ,पारस यादव की अहम भूमिका रही। प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रही।

Leave a Comment

और पढ़ें