रिपोर्टर — राजीव कुमार झा
मधुबनी जिले के औसी थाना पुलिस ने एक साइकल सवार को नेपाल निर्मित शराब के साथ किया गिरफ्तार। औसी थाना पुलिस की गस्ती टीम ने गस्त के दौरान एक साइकल सवार को झोला में कुछ आपत्ति जनक सामान के साथ देखा। साइकल सवार पर संदेह होने पर उसे रोक कर जांच करने पर झोला की तलाशी लेने पर झोला में नेपाल निर्मित देशी शराब पाया गया। जिस के बाद औसी थाना पुलिस के द्वारा शराब एवं साइकल के साथ शराब तस्कर को कब्जे में लेकर थाना लाया गया। जहां पुछताछ करने पर शराब तस्कर ने अपना परिचय रामचतुर सहनी, गांव क्योटी, थाना क्योटी , जिला दरभंगा के रूप में बताया है। वही झोले में रखे 18 लीटर नेपाल निर्मित देशी शराब को विधिवत जप्त करते हुए बिहार मद्दनीषेद एवं शराबबंदी कानून के विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर गिरफ्तार तस्कर को न्यायिक हिरासत में मधुबनी भेज दिया गया है।




