संवाददाता :- विकास कुमार!
अवैध विदेशी शराब के साथ तीन कारोबारी को पुलिस ने किया गिरफ्तार। सदर थाना में एसडीपीओ आलोक कुमार प्रेसवार्ता कर दी जानकारी।
पुलिस अधीक्षक हिमांशु के निर्देशन में जिला में अवैध शराब का सेवन, निमार्ण, बिक्री भंडारण व परिवहन के रोकथाम एवं शराब तस्करों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई को लेकर विशेष अभियान जारी है. जिसके तहत सदर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर बुधवार की सुबह 38.700 लीटर अंग्रेजी शराब के तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया.
गिरफ्तारी को लेकर सदर थाना में आयोजित प्रेसवार्ता को संबोधित करते सदर एसडीपीओ आलोक कुमार ने जानकारी देते बताया कि बुधवार की सुबह गश्ती पदाधिकारी को गुप्त सूचना मिली कि दो तीन व्यक्ति ट्रेन से उतरा है, जो चांदनी चौक से आगे स्थित रेलवे कॉलनी वाली गली में भारी मात्रा में विदेशी शराब लेकर खड़ा है. सूचना के सत्यापन व आवश्यक कार्यवाई के लिए गश्ती दल जब रेलवे कॉलनी पहुंची तो गश्ती दल को देखकर 3 व्यक्ति भागने लगे. भाग रहे तीनों व्यक्तियों को सशस्त्र बल के सहयोग से पकड़ लिया गया. पकड़े गए तीनों की जब तलाशी ली गई तो उसके पास से पुलिस ने सिग्नेचर ब्रांड के 180 एमएल का 90 पीस अंग्रेजी शराब जिसकी मात्रा 16.200 लीटर, रॉयल स्टैग ब्रांड के 750 एमएल का 30 पीस अंग्रेजी शराब जिसकी मात्रा 22.500 लीटर बरामद किया गया.
पकड़े गए तीनों व्यक्ति सुपौल जिला के भेलाही वार्ड नंबर 19 निवासी अब्दुल मजीद के पुत्र मो हसमुद्दीन, खगड़िया जिला के अलौली हरिपुर वार्ड नंबर 7 निवासी सुधीर साह के पुत्र बिट्टू कुमार एवं सोनवर्षा कचहरी के परमिनिया वार्ड नंबर 1 निवासी विद्यानंद रजक के पुत्र अमन कुमार को बरामद शराब के साथ गिरफ्तार कर सदर थाना ले आई. जहां तीनों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. वहीं गश्ती टीम में सदर थाना में पदस्थापित पुअनि बजरंगी कुमार सहित सदर थाना के सशस्त्र बल शामिल थे.
BYTE :- सदर एसडीपीओ आलोक कुमार।




