स्वास्थ्य बीमा :भुगतान करने में बीमा कंपनी की फिर सामने आई लापरवाही!

SHARE:

रिपोर्ट अनमोल कुमार

पटना। रोटरी क्लब, कंकडबाग के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार, राजकिशोर सिंह ने स्वयं और अपनी पत्नी, सोनी कुमारी के नाम से बजाज आलियांस से 5 लाख का स्वास्थ्य बीमा ले रखा था, 9 मार्च, 24 को अपातकालिन अवस्था में सोनी कुमारी इन्दिरा गाँधी आयुर्विज्ञान संस्थान, पटना में भर्ती कराया गया, जहाँ उनके पेट का आपरेशन किया गया। जहाँ 2 लाख का बिल हुआ। चूंकि यहाँ कैशलेस सुविधा उपलब्ध नहीं थी, इसलिए राजकिशोर सिंह ने हेल्थ कार्ड फ्लोटर के तहत क्लेम संख्या – 240137138 पी के एस से 1,17,813.62 पैसे क्लेम भुगतान के लिए बजाज आलियांस बीमा कंपनी को दावा किया। क्लेम के साथ चिकित्सा का मूल कागजात भी समर्पित किया, परन्तु बीमा कंपनी के लापरवाही और भुगतान में व्यवधान के कारण आज तक भुगतान नही हो पाया, जिसका खामियाजा बीमा कंपनी को उठाना पड़ सकता है? साथ ही आम लोग भी बीमा कंपनी के इस रवैये से हेल्थ पॉलिसी लेने से घबराएंगे ।

Join us on:

Leave a Comment