Search
Close this search box.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राजगीर मे नवनिर्मित बेनुवन का किया उद्घाटन!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ऋषिकेश कुमार की रिपोर्ट :

राजगीर पर्यटन स्थल सभी धर्मों के लिए ऐतिहासिक धरोहर: मुख्यमंत्री!

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लाव लश्कर के साथ आज अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल राजगीर पहुंचे .मुख्यमंत्री के आने से पूर्व पूरे राजगीर में सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम किए गए थे. सीएम नीतीश कुमार सबसे पहले नवनिर्मित बेनुवन पहुंचे जहां उन्होंने 27 करोड़ की लागत से नवनिर्मित बेनु वन का उद्घाटन किया। इस दौरान डिप्टी सीएम तारकेश्वर प्रसाद भी मौजूद थे। इस मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि यह राजगीर पर्यटन स्थल सभी धर्मों के लिहाज से ऐतेहासिक धरोहर है। यह सभी धर्म और सभी संप्रदायो का स्थल है, इसलिए राजगीर एक विशिष्ट जगह के रूप में उभर रहा है। इसलिए राजगीर में लगातार विकास का काम चल रहा है। हमने इस विकास का कार्य की नींव 2009 में ही रखने का काम किया था। जो अब लगभग पूरा होता दिख रहा है ।आपको बता दें कि बेनु वन को आकर्षक बनाने और नया लुक देने में नए-नए तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। इसे अधिक मनोरम और आकर्षक बनाने के लिए जिला परिषद राजस्व और सिंचाई विभाग की जमीन का अधिग्रहण किया गया है। इस ऐतिहासिक बेनु वन में बड़ों के अलावे बच्चों के मनोरंजन का ख्याल भी रखा गया है। वही वेणुवन के उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार घोड़ा कटोरा गए जहां उन्होंने घोड़ा कटोरा इको पार्क का भी उद्घाटन किया। आपको बता दें कि घोड़ा कटोरा झील के पश्चिमी में इको पार्क का निर्माण कराया गया है यह राज्य का पहला इको पार्क है। यह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ड्रीम प्रोजेक्ट में से यह एक है। आपको बता दे की 4 एकड़ क्षेत्र में बने इस पार्क की चारदीवारी बेहद आकर्षक है। पत्थरों से बनाए गए चारदीवारी साइक्लोपीयन वॉल जैसा दिखता है इस वॉल की लंबाई 3 हजार वर्ग फीट से अधिक है और 5 फीट ऊंची है। यह स्टोनवॉल देश-दुनिया से आने वाले सैलानियों के लिए बेहद आकर्षक साबित होगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने ड्रीम प्रोजेक्ट गंगा उद्गम योजना का भी औचक निरीक्षण करेंगे।

Leave a Comment

और पढ़ें