Search
Close this search box.

बाँका:-स्वरोजगार के लिए जीविका स्वयं सहायता समूहों के बीच ॠण का हुआ वितरण ।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अश्विनी श्रीवास्तव प्रधान उप संपादक :

बैंक की मदद से स्वरोजगार कर आत्मनिर्भर बनेगी समूह की महिलाएं।

इंडियन बैंक रजौन के तत्वाधान में ऋण वितरण शिविर का हुआ आयोजन।

बांका : इंडियन बैंक रजौन के तत्वावधान में बुधवार को रजौन प्रखंड मुख्यालय में एक शिविर के माध्यम से जीविका के कुल 37 महिला स्वयं सहायता समूह के बीच एक करोड़ 92 लाख रुपया ॠण वितरित किया गया। शिविर का विधिवत उद्घाटन बैंक के डीजीएम राजेंद्र प्रसाद एवं रजौन के बीडीओ गुरुदेव प्रसाद गुप्ता ने संयुक्त रुप से ने किया। इस अवसर पर इंडियन बैंक रजौन के मुख्य शाखा प्रबंधक राकेश कुमार यादव, जीविका के बीपीएम संजीव कुमार सिंह, जीविका की एसएचजी कोऑर्डिनेटर पूनम कुमारी के अलावे कोऑर्डिनेटर प्रियंका कुमारी सहित सैकड़ों की संख्या में जीविका कर्मी मौजूद थी। कार्यक्रम में पहुंचे बैंक के डीजीएम राजेंद्र प्रसाद ने जीविका समूहों को संबोधित करते हुए कहा कि महिलाओं को स्वरोजगार के लिए ऋण मुहैया कराया जा रहा है। इस राशि से महिलाएं बकरी पालन, गाय पालन, कुटीर उद्योग सहित अन्य कार्य कर सकती हैं। इससे उनकी मासिक आय बढ़ेगी और वे आत्मनिर्भर होंगी। उन्होंने कहा कि महिलाएं अगर दिए गए राशि का सदुपयोग सही ढंग से करती हैं तो और राशि जल्द से जल्द फिर स्वयं सहायता समूह के महिलाओं को उपलब्ध करा दिया जाएगा। इस मौकै पर शाखा प्रबंधक राकेश कुमार यादव, बीडीओ गुरुदेव प्रसाद गुप्ता ने कहा की आज महिला जागरूक हो रही है। यह नारी सशक्तिकरण का सफल उदाहरण है। बैंक से यह ऋण मिलने पर सभी को रोज़गार सृजन में आर्थिक मदद मिलेगी।कार्यक्रम में उपस्थित जीविका के बीपीएम श्री सिंह ने ऋण मुहैया कराने के लिए बैंक प्रबंधन को धन्यवाद दिया।

Leave a Comment

और पढ़ें