रिपोर्टर — राजीव कुमार झा
मधुबनी जिला कांग्रेस कार्यालय ललित भवन के सभागार में मधुबनी जिला के निवर्तमान अध्यक्ष मनोज कुमार मिश्र की अध्यक्षता में नव नियुक्त जिला कांग्रेस के अध्यक्ष सुबोध मंडल को पद भार ग्रहण करवाया गया। वही नव नियुक्त जिला अध्यक्ष के सम्मान में सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें पूर्व जिला अध्यक्ष मनोज कुमार मिश्र ने उन्हें आगे के संघर्ष में पूरे सहयोग देने का आश्वाशन दिया। साथ ही अपने कार्यकाल में सभी कार्यकर्ताओं का प्रेम, स्नेह, और आशीर्वाद रखने के लिए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर पूर्व एम एल सी प्रेम चंद्र मिश्र ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि सुबोध मंडल जी पार्टी के कार्यक्रम और विचारधारा को पूर्व अध्यक्ष के सहयोग से उनके द्वारा किए गए कार्य को अनवरत आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जी की जिस सोच के साथ सुबोध मंडल जी को अध्यक्ष नियुक्त किया उसमें वो सभी समाज को आगे लाकर पार्टी को नया गति प्रदान करेंगे। पूरब मंत्री कृपा नाथ पाठक ने नए अध्यक्ष को पूरी ऊर्जा से पार्टी की मजबूती के लिए काम करने का शुभकामनाएं दिया। आयोजित कार्यक्रम का संचालन टेक नाथ पाठक ने किया।अंत में नवनियुक्त अध्यक्ष सुबोध मंडल ने कहा कि अभिनंदन समारोह में आए सभी सम्मानित कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए आगे सभी पंचायतों और बूथों पर पार्टी की विचारधारा और राहुलजी के विचारों को फैलाने का आह्वान किया। वक्ताओं में मुख्य रूप से पूर्व विधायक भावना झा, नलिनी रंजन झा, किशोर झा,राम एक़वाल पासवान, राशिद फाकरी, मोहम्मद सब्बीर ,सुनील झा, शाहिद हुसैन,आलोक झा,रणधीर सेन,आनंद झा,सुरेन्द्र महतो,नित्यानंद झा, राजदेव मंडल,कन्हैया झा,सत्येंद्र पासवान,अजहर गुड्डू,संजय झा, विवेकानंद झा सहित दर्जनों नेताओं ने अपने विचार व्यक्त किए। वही कार्यक्रम में सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।