सहकारिता विभाग के द्वारा किसान चौपाल का आयोजन!

SHARE:

अरविंद कुमार :-

मोतिहारी:–पुर्वी चम्पारण के सुगौली प्रखण्ड के ग्राम पंचायत दक्षिणी सुगांव डीह बस्ती में आजादी की अमृत महोत्सव अंतर्गत, अन्नदाता देवो भव: ,किसान भागीदारी, प्राथमिकता हमारी कार्यक्रम को लेकर सहकारिता विभाग के द्वारा किसान चौपाल का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री आर के पात्रा मौजूद रहे। इस कार्यक्रम का आयोजन समाजसेवी सह सेना के पूर्व अधिकारी श्री रामप्रीत प्रसाद के आग्रह पर भारत सरकार के द्वारा कराया गया। ग्रामीणों को जागरूक करते हुए समाजसेवी श्री रामप्रीत प्रसाद ने कहा कि किसानों के भलाई के लिए ‘किसान भागीदारी, प्राथमिकता हमारी’ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिसका मुख्य उद्देश्य किसानों को किसानों से संबंधित योजनाओं की जानकारी देकर ज्यादा से ज्यादा लाभ पहुंचाने की कोशिश करना है। पैक्स से मिलने वाले लाभ को लेकर जन जन जागरूक करना है। वही मुख्य अतिथि श्री पात्रा ने कहा कि सहकारिता क्या है, इस बातों को बताने के लिए यह कार्यक्रम किया जा रहा है। ताकि पैक्स के अंतर्गत मिलने वाले खाद, बीज तथा अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ किसान बिना किसी कठिनाई व दबाव से संबंधित योजनाओं का लाभ उठा सके। मौके पर अतिथि श्री राजकुमार पात्रा संकाय सदस्य, राजेश कुमार संकाय सदस्य, समीर राज, वीएलई सह स्वयंसेवक अवधेश कुमार गुप्ता, मजदूर यूनियन के नेता रोहित रंजन, संजीत कुमार, सोनू कुमार गुप्ता, रामनाथ साह, सिकन्दर प्रसाद कुशवाहा, रामस्वरूप साह, राज सिंह सहित अन्य मौजूद थे।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें