स्वतंत्रता सेनानी लगा रहे कार्यालयों के चककर, सुनने वाला कोई नहीं!

SHARE:

नवादा से अनिल शर्मा की रिपोर्ट:-

नवादा में स्वतंत्रता सेनानी को नहीं मिल रहा कोई लाभ , लगा रहे कार्यालयों के चक्कर ,नहीं ले रहा कोई सुधि

नवादा जिले के रोह थाना क्षेत्र के ग्राम महरावां निवासी स्वतंत्रता सेनानी प्यारे लाल कुशवाहा ने कई बार डीएम से मिलकर हो रहे विलंब पर उनका ध्यान आकृष्ट किया, लेकिन कहीं से कोई राहत नही मिली.

स्वतंत्रता सेनानी प्यारे लाल कुशवाहा ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर बिहार के सीएम नीतीश कुमार तक लिखित शिकायत देकर स्वतंत्रता सेनानी के पेंशन में विलंब पर उनका ध्यान आकृष्ट किया, लेकिन कहीं से अबतक कोई राहत नही मिली.

स्वतंत्रता सेनानी प्यारे लाल कुशवाहा ने बताया की सरकार कफन दे या पेंसन देकर हमे सम्मानित करें .
उन्होंने बताया की स्वतंत्रता सेनानी के नाम पर राजनीति करके सत्ता के शीर्ष पर पहुंच चूके राजनेता अपने लिए तो मासिक सैलरी और पेंशन की राशि मे बेतहासा वृद्धि कर दे रहे हैं, लेकिन जिन्होंने आजादी की लड़ाई में सबकुछ न्योच्छावर कर दिए उनहे हीं भूल गए.पेंशन देना तो दूर पहचान पत्र तक नहीं मिल पा रहा है।

वहीं स्वतंत्रता सेनानी प्यारे लाल कुशवाहा इन दिनों डीएम कार्यालय का चक्कर काट रहे है.लेकिन कोई सुधि लेने वाला नहीं है.

बाइट , प्यारे लाल कुशवाहा,स्वतंत्रता सेनानी

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें