जबरन लागू की जा रही अग्निपथ भर्ती योजना -छात्र नेता!

SHARE:

अंकित त्रिपाठी की रिपोर्ट:-

(फतुहा): सरकार अग्निपथ योजना को जबरन लागू करने के लिए लगातार छात्रों पर दबाब बना रही है। कई सप्ताह बीत जाने के बाद भी शांतिपूर्ण विरोध करने वालों छात्रों क़ो चिन्हित कर लगातार फ़र्ज़ी मुक़दमा करके छात्रों को थाने बुला मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रही है। ताकि छात्र विरोध करने से डरें और भर्ती योजना को स्वीकार करें अग्निपथ भर्ती योजना छात्र -युवा विरोधी और देश विरोधी है। निशांत कुमार ने कहा कि भारतीय सीमा कमजोर होने से आतंकवाद फैलने की आशंका है और युवाओं का भविष्य भी अंधेरे में होना तय है। इसी संदर्भ में अग्निपथ भर्ती के विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ के उपाध्यक्ष निशांत यादव को फ़तुहा GRP थाने में घंटों बैठाकर पूछताछ की गई और बयान दर्ज किया गया। जबकि इनका कहना है कि हम लोग शांतिपूर्ण तरीके से योजना का विरोध कर रहे थे। छात्र नेता निशांत यादव ने कहा कि अग्निपथ भर्ती योजना का विरोध प्रदर्शन वह लगातार करते रहेंगे और वो डरने वाले नहीं है। छात्र युवाओं के साथ किसी भी तरह के धोखे को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। चार साल की अनुकंपा वाली नौकरी युवाओं को स्वीकार नहीं है। इस योजना से देश-प्रदेश में अपराध बढ़ेगा और राष्ट्रीय सीमाएं असुरक्षित होंगी। सरकार को किसी भी हाल में यह भर्ती योजना वापस लेकर पुरानी भर्ती योजना लागू करनी पड़ेगी। और ऐसा नहीं होने पर आंदोलन जारी रहेगा।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें