बख्तियारपुर में TTE के साथ मारपीट के विरुद्ध रेलवे मेंस यूनियन का उग्र प्रदर्शन!

SHARE:

धीरज शर्मा की रिपोर्ट:-

ईस्टर्न रेलवे मेंस यूनियन भागलपुर के कर्मियों ने बख्तियारपुर में टीईटी के साथ मारपीट का निंदा करते हुए किया प्रदर्शन!

भागलपुर।दिनांक 06 जुलाई को बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन पर 13402 डाउन एक्सप्रेस में कार्य कर रहे चेकिंग स्टाफ को उनकी ड्यूटी करने से GRP के किसी स्टाफ द्वारा रोका गया एवं मारपीट की गई। यह घटना काफी तूल पकड़ता जा रहा है। इस घटना का निंदा करते हुए इसके विरोध में पटना शाखा ने विरोध प्रदर्शन किया एवं रेलवे अधिकारियों को उचित कार्यवाही एवं जांच हेतु पत्र भी लिखा। यह आग अब भागलपुर में भी सुलगने लगी है। आज यानी 8 जुलाई को ई.आर.एम.यू भागलपुर शाखा भी प्लेटफार्म नंबर एक पर इसका शांतिपूर्ण तरीके से विरोध प्रदर्शन किया गया ।प्रदर्शनकारियों का कहना था, यह काफी निंदनीय है ऐसा नहीं होना चाहिए । प्रदर्शन के दौरान दर्जनों भागलपुर शाखा के कर्मी मौजूद थे

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें