राजेंद्र सेतु से महिला ने लगाया छलांग, SDRF ने बचा ली जान!

SHARE:


प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट:-

बेगूसराय सिमरिया गंगा घाट पर राजेंद्र पुल से आत्महत्या के लिए एक महिला ने छलांग लगा दी, लेकिन सिमरिया घाट में तैनात एसडीआरएफ की टीम ने महिला को छलांग लगाते देख लिया और उसे बचा लिया। गंभीर रूप से बीमार महिला को पहले बरौनी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज कराया गया फिर उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला की पहचान समस्तीपुर जिला के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के बशीरपुरा गांव निवासी राम इकबाल मिश्रा की पत्नी रेनू देवी के रूप में की गई है। दरअसल रविवार को रेनू देवी सिमरिया पुल पर से गंगा नदी में छलांग लगा दी जिसे एसडीआरएफ टीम ने महिला को डूबने से बचा लिया और गंगा नदी से निकालकर इलाज के लिए अस्पताल भेजा है। हालांकि अभी स्पष्ट नहीं हुआ है कि रेनू देवी ने आत्महत्या किस वजह से करने के लिए गंगा में छलांग लगाई है फिलहाल महिला का इलाज चल रहा है घटना की सूचना उसके परिजनों को दी गई है।
बाईट- चौकीदार

Join us on:

Leave a Comment