:- रवि शंकर अमित!
बाढ़ – भूमिहार बैठकी के लोग पहुँचे बेढ़ना, कांड को बताया साजिशन नरसंहार, करेंगे पुलिस मुख्यालय के घेराव – अंकित चंद्रायन
बेढ़ना कांड के पीड़ित परिजनों से मिलने भूमिहार बैठकी के लोग पहुंचे, आर्थिक सहायता की, बोले तीन दिनों में न्याय नही मिला तो पुलिस कार्यालय का घेराव करेंगे
एंकर – पटना जिला के बाढ़ थाना अंतर्गत बेढ़ना कांड के मृतक के परिजनों से मिलने भूमिहार बैठकी पटना से लोग पहुंचे, उन्होंने चारों मृतक के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें आर्थिक सहायता भी दी और समाज के एकजुट होकर उन्हें मदद करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि वह आर्थिक और सामाजिक रूप से मृतक के परिजनों की सहायता करेंगे।
अंकित चंद्रायन ने कहा कि इस दुखद हादसे से पूरा समाज और बिहार मर्माहत है, यह जहरीली शराब से मौत हुआ प्रतीत नहीं होता है यह साजिश के तहत हत्या की गई है यह नरसंहार है। वह चारों परिवार से मिलकर आर्थिक मदद किए हैं, आज घटना के एक सप्ताह के बाद भी एक पीड़ित परिवार डर के साए में है पीड़िता कहती है कि उसे लगातार धमकी मिल रही है, चार युवक की हत्या हुई और मौके पर ग्रामीण एसपी, एसएसपी नहीं पहुंचते हैं तो यह प्रशासन का समाज के प्रति नजरिया निचले स्तर का है। अगर तीन से चार दिनों में मामले में न्याय नहीं मिलती है तो वह बड़े पैमाने पर ग्रामीण एसपी कार्यालय का घेराव करेंगे और सरकार का ध्यान इस मामले पर आकर्षित करेंगे। शराब कहां से मंगवाई गई और इसका सिंडिकेट क्या है इस मामले पर उन्होंने कहा कि यह सभी लोग जानते हैं कि शराब में किसको मुनाफा हो रहा है शराब माफिया नीचे बैठे हैं लेकिन उसका रुपया ऊपर कहां तक पहुंच रहा है, यहां के लोगों को अगर न्याय नहीं मिल पाता है तो सभी लोग बाढ़ में पुलिस कार्यालय का घेराव करेंगे।
दरअसल 30 अगस्त को बेढ़ना गांव के सैदपुर टोला में शराब पीने के चार युवक की मौत हो गई थी।
बाइट – अंकित चंद्रायन



