जमीन विवाद में मारपीट, कई घायल!

SHARE:


प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट:-

बेगूसराय में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई जिसमें एक पक्ष के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना गढ़पुरा थाना क्षेत्र के भंसी गांव की है। मारपीट के दौरान देर रात का वीडियो भी सामने आया है जिसमें लाठी-डंडे के साथ लोग हो हंगामा कर झगड़ा कर रहे हैं। बताया जाता है कि रमाकांत मालाकार और उसके हिस्सेदार फुलेना मालाकार में जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। रमाकांत मालाकार के परिवार का आरोप है कि उसके पास जमीन का कागजात था जिसे फुलेना मलाकार देखने के बहाने मांग कर लिया और उसके बाद वापस नहीं कर रहा है जबकि उस कागजात में फुलेना मालाकार के किसी सदस्य का नाम नहीं है, जब भी जमीन के कागजात वापस मांगी जाती है इसी को लेकर विवाद किया जा रहा है‌ रविवार की रात मामूली विवाद के बाद 10-15 की संख्या में उसके घर पर लाठी डंडे से मारपीट की‌। इस घटना में रमाकांत की पत्नी, पुत्र घायल हो गया जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
बाईट- घायल

Join us on:

Leave a Comment