बेगूसराय- बाढ़ का कहर, खेत गये पिता पुत्र की करंट की चपेट में आने से मौत!

SHARE:

रिपोर्ट – रवि शंकर अमित/बबलू राय!

बेगूसराय में एक दर्दनाक घटना सामने आया है जहां बाढ़ के पानी में सामान लाने के दौरान करंट लगने से पिता पुत्र की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। वहीं बिजली विभाग के लापरवाही के करण करंट लगने से पिता पुत्र की मौत से नाराज लोगों ने सड़क जामकर मुआवजे की मांग को लेकर जमकर हंगामा कर रहे हैं। घटना रिफाइनरी थाना क्षेत्र के सिसवा गांव स्थित वार्ड नंबर 11 की है। मृतक पिता एवं पुत्र की पहचान सिसवा गांव स्थित वार्ड नंबर 11 के रहने वाले कैलाश दास एवं पुत्र संतोष दास के रूप में की गई है। इस घटना के संबंध में परिजनों बताया है कि गांव में बाढ़ का पानी प्रवेश कर चुका था और घरों में भी पानी आ चुका था। घर में पानी आने के कारण वह सामान सब निकाल कर आ रहे थे। उन्होंने बताया है कि तभी पहले से ही बिजली का तार टूटा हुआ था और उसे बिजली के तार के चपेट में पहले संतोष दास आया और वह करंट लगने के बाद छटपटाने लगा। उन्होंने बताया कि पुत्र को करंट लगाते देखा पिता ने बचाने के लिए गया तो वह भी करंट के चपेट में आ गया और दोनों की करंट लगने से पानी में ही मौत हो गई। इस मौत से नाराज लोगों ने बिजली विभाग के खिलाफ सड़क जाम कर दिया और जमकर हंगामा करने लगा। परिजनों का आरोप यह है कि पिछले कई दिनों से बाढ़ का पानी इस गांव में है और बाढ़ के पानी रहने के कारण बिजली विभाग को तार टूटने की सूचना दी गई थी लेकिन इसके बावजूद भी और ठीक नहीं किया जिसके कारण से आज पिता पुत्र की करंट लगने से मौत हो गई है। फिलहाल सड़क जाम कर बिजली विभाग पर लापरवाही के आरोप लगाकर हंगामा कर रहे हैं और मृतक परिवार को मुआवजा देने की बात कह रहे हैं। घटना की जानकारी मिलते ही मटियानी विधायक नरेंद्र उर्फ बाबू सिंह घटनास्थल पर पहुंचकर लोगों को समझा बुझा रहे हैं और बिजली विभाग पर भी लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा है कि यहां बिजली विभाग के लापरवाही करण पिता पुत्र की मौत हुई है। उन्होंने कहा कि मृतक परिजनों को उचित मुआवजा दी जाए और सरकारी जो सुविधा होता है वह सुविधा इन परिवारों को मिलनी चाहिए। फिलहाल इस घटना के बाद घटनास्थल पर रिफाइनरी थाने के पुलिस पहुंचकर लोगों को समझाने बुझाने में लगे हुए हैं लोग लेकिन मानने को तैयार नहीं है वहीं बिजली विभाग के भी कई अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच कर लोगों को समझने और बुझाने में लगे हुए हैं और मुआवजा देने की बात कह रही है।
बाइट – नरेंद्र सिंह उर्फ बोगो सिंह
बाइट – स्थानीय
बाइट – स्थानीय

Join us on: