पटना सिटी में नाव हादसा, 6 को बचाया गया, 2 लापता, तलाश जारी

SHARE:

रिपोर्ट : – अमित कुमार पटना सिटी:-


एंकर : – पटना सिटी के नदी थाना इलाके में नाव के ऊपर रखकर स्कोर्पियो गाड़ी जेठली घाट से राघोपुर इलाके में ले जाया जा रहा था,बताया जा रहा है कि बारात जा रही थी,नाव पर स्कोर्पियो गाड़ी चढ़ाने के क्रम में वर्षा होने लगा जिसके कारण कुछ लोग गाड़ी में बैठ गए थे,करीब 8 लोग नावपर चढ़ाने के क्रम में गाड़ी अनबैलेंस हुई और गाड़ी नदी में गिर गई ,गंगा नदी से 6 लोगो को बचाया गया है,जबकि दो लोगो का अभी कोई अतापता नही है,NDRF की टीम बचाव में लगी हुई है,वर्षा के मौसम में पीपा पुल को खोलकर हटा दिया जाता है इस कारण जेठली घाट और कच्ची दरगाह से राघोपुर तक आने जाने का साधन एक मात्र नाव ही होता है,नाव वाले नाव पर चार चक्का वाहन इस पार से उस पार ले जाते है जोखिम उठाकर ,नदी थाना के प्रभारी ने बताया कि लोगो का कहना है कि गाड़ी में 8 लोग सवार थे,6 को स्थानिये लोगो ने बचाया है दो का अभी कुछ पता नही चल रहा है,सर्च चल रहा है।

Join us on:

Leave a Comment