मनोज कुमार :-
- उदयपुर घटना के संबंध में जी न्यूज द्वारा राहुल गांधी के बारे में शरारतपूर्ण खबर चलाने से संपूर्ण देश में भयानक विरोध _ कांग्रेस *
गया जी न्यूज का डी एन ए ( डेली न्यूज़ एनालिसिस ) कार्यक्रम में राहुल गांधी जी के केरल वायनाड वाले बयान को उदयपुर कांड जैसे संवेदनशील घटना से जोड़ कर प्रसारित किया गया, लेकिन इस गलत प्रसारण का कांग्रेस पार्टी द्वारा तुरंत विरोध होने पर जी न्यूज द्वारा इसे मानवीय भूल बताते हुए गलत खबर बताया ,परंतु इस गलत खबर को भाजपा के कई वरिष्ठ नेता, सांसद आदि द्वारा इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर गलत काम किया है।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के सदस्य सह क्षेत्रीय प्रवक्ता बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी प्रो विजय कुमार मिठू, पूर्व सांसद रंजीत सिंह उर्फ रंग बाबू, पूर्व विधायक मो खान अली, जिला उपाध्यक्ष राम प्रमोद सिंह, विद्या शर्मा, अमरजीत कुमार, टिंकू गिरी, शिव कुमार चौरसिया, सैयद असरफ इमाम, डा अहमद हुसैन मक्की, विनोद उपाध्याय, सुजीत कुमार गुप्ता, राजेश अग्रवाल, सुरेंद्र मांझी, अरुण कुमार पासवान, उदय शंकर पालित, आदि ने जी न्यूज एवम् उस गलत खबर को सोशल मीडिया पर प्रसारित करने वाले भाजपा नेताओ के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए पुतला दहन स्थानीय टावर चौक पर किया। पुतला दहन कार्यक्रम में शामिल नेताओ ने कहा कि मोदी सरकार, भाजपा आर एस एस तथा उनके समर्थक मीडिया के लोग देश में अपनी गलतियों को छिपाने के लिय दिन, रात कांग्रेस एवम् नेहरू, गांधी परिवार के माथे ठीकरा फोड़ने का काम कर रहे है।
नेताओ ने कहा की उदयपुर कांड का मुख्य आरोपी रियाज अख्तरी के भाजपा कार्यकर्ता होने के कई पुख्ता प्रमाण मिले है, जिसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए तथा मीडिया भी इसे हाईलाइट करे, ताकि जल्द सच्चाई सामने आए।
नेताओ ने कहा की अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के मीडिया विभाग के चेयरमैन पूर्व केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश जी एवम् मुख्य प्रवक्ता पवन खेड़ा जी ने भाजपा अध्यक्ष को पत्र लिख कर श्री राहुल गांधी जी के बारे में गलत खबर को सोशल मीडिया पर प्रसारित करने वाले भाजपा नेता, सांसद आदि से सार्वजनिक माफी मांगने को कहे है, यदि वे माफी नहीं मांगेंगे तो कानूनी कार्रवाई के लिए तैयार रहे।
नेताओ ने केंद्र सरकार से गलत खबर चलाने वाले जी न्यूज पर अविलंब कारवाई तथा उदयपुर कांड के मुख्य आरोपी रियाज अख्तरी के भाजपा से संबंध की निष्पक्ष जांच कराने की मांग भी की है।




