प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट:-
बेगूसराय में बिहार के सांस्कृतिक विरासत को समृद्ध करते हुए सुलोचना सामाजिक संस्थान नृत्य संगीत एवं चित्रकला के क्षेत्र में निरंतर प्रतियोगिता एवं कार्यशाला आयोजित करती आ रही है। आर.सी.पी.एस. एम आर्ट एंड क्राफ्ट कॉलेज लोहिया नगर, बेगूसराय इन तीनों विधाओं का प्रशिक्षण एवं डिग्री डिप्लोमा देकर छात्र-छात्राओं के प्रतिभाओं को निखारने का कार्य विगत 30 वर्षों से करती आ रही है इस कड़ी में यह संस्था पूर्व की भांति नृत्य,संगीत एवं चित्रकला की तीन दिवसीय राज्य स्तरीय प्रतियोगिता EXPRESS YOUR ART 2022 का आयोजन दिनकर कला भवन,बेगूसराय में किया जा रहा है जो 8 जुलाई से 10 जुलाई को करने जा रही है । इस कार्यक्रम में प्राचीन कला केंद्र चंडीगढ़ का सहयोग अपेक्षित है। इस कार्यक्रम के अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह अमर का मार्गदर्शन एवं सहयोग संस्था को प्राप्त है चित्र कला एवं संगीत में प्रतिभागियों को तीन समूह में तथा नृत्य के प्रतिभागियों को चार समूह में बांटा गया है। इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के कलाकार रहेंगे। नृत्य में प्रोफेसर सुमित बसु, शांतिनिकेतन रवि वर्मा इंडियन हिप हॉप चैंपियनशिप कथक नृत्यांगना श्वेता कुमारी एवं संगीत में हरिशंकर प्रसाद सिंह, पशुपति नाथ पांडे एवं शिखा कुमारी तीनों दूरदर्शन एवं आकाशवाणी के कलाकार तथा चित्रकला में विधान राही, पिंटू प्रसाद एवं गोपाल शर्मा राष्ट्रीय स्तर के चित्रकार हैं आर.सी.पी.एस. एम. आर्ट एंड क्राफ्ट कॉलेज बेगूसराय के अध्यक्ष एवं अभिभावक अशोक कुमार सिन्हा का मार्गदर्शन एवं कार्यक्रम की पूर्ण रूपरेखा तैयार करने में मुख्य भूमिका है। इस कॉलेज के संस्थापक एवं सुलोचना सामाजिक संस्थान के संरक्षक चित्रकार इंद्र मोहन प्रसाद का मार्गदर्शन निदेशक रविंद्र मनोहर के मनोबल को बढ़ाने का कार्य करती है। सुलोचना सामाजिक संस्थान के अध्यक्ष राकेश कुमार संरक्षक विश्वरंजन कुमार राजू, दिलीप सिन्हा, संजय कुमार पूर्व महापौर, भूमिपाल राय एवं अन्य प्रतिष्ठित गन इस कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रयासरत हैं। मूर्तिकार एवं चित्रकार, मनीष कुमार कौशिक एवं प्रवीण कुमार पूरे कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने में प्रमुख भूमिका का निर्वहन किया है नृत्य कलाकार के रूप में रजत कुमार श्रेयस मंडल राजा का अहम योगदान रहा है। मौके पर आयोजन समिति के अध्यक्ष अशोक कुमार अमर, संरक्षक राज किशोर सिंह, अभिषेक कुमार, अशोक कुमार सिन्हा, विश्व रमन सिंह राजू भैया, इंद्र मोहन प्रसाद, रविंद्र मनोहर, मनीष कुमार कोशिक, प्रवीण कुमार, सुमित कुमार सिन्हा बाईट:- अशोक कुमार अमर कार्यक्रम के अध्यक्ष
बाईट :- रविंद्र कुमार कार्यक्रम संयोजक




