मनोज कुमार :-
गया बिहार मांगे रोजगार के संस्थापक वजीरगंज विधानसभा के निर्दलिये प्रत्याशी रहे रंजय बिहारी ने कहा कि जदयू और बीजेपी पति- पत्नी के संबंध में हैं तो वही राजद जदयू के प्रेम में ऐसे में बिहार के मुद्दे उठाना उसपर काम करना इनके बस का नहीं रहा ऐसे में उम्मीद का चिराग लोजपा रामविलास ही दिख रहा है इसी के साथ जुड़कर बिहार को समृद्ध,सम्मानित, भयमुक्त, पलायन मुक्त बनाने के दिशा में काम किया जा सकता है।
लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान, प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी, लोजपा रामविलास के युवा प्रदेश अध्यक्ष वेद प्रकाश पांडे से प्रदेश कार्यालय में मुलाकात कर बिहार के वर्तमान हालात में चर्चा की रंजय बिहारी ने वजीरगंज में प्रस्तावित ऐरू स्टील प्लांट चालू कराने के संघर्ष सहयोग माँगा जिसपर चिराग पासवान सहर्ष सहमत हुए व पार्टी की सदस्यता दिलवाई रंजय बिहारी के साथ संजीत बकथरिया ने भी लोजपा रामविलास की सदस्यता ग्रहण कर पार्टी के विचारधारा को जन जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
मौके पर लोजपा रामविलास के प्रदेश सचिव पंकज सिंह भी मौजूद रहे।




