Search
Close this search box.

धनबाद:-स्वामी विवेकानंद की जयंती पर मैराथन दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रिपोर्ट: शौकत खान

खेल-शिक्षा जरूरी, पब्जी गेम से दूर रहें:निशा मुर्मू

रेलवे मैदान कतरास में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से स्वामी विवेकानंद की जयंती पर मैराथन दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 51 युवकों ने भाग लिया,जिसमे 10 प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। लकड़का गांव के उदय कुमार ने प्रथम, माथाबांध निवासी सागर कुमार चौहान ने द्वितीय तथा पथराकुल्ही के विजय राय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि बाघमारा एसडीपीओ निशा मुर्मू ने पुरस्कृत किया। इस दौरान कहा कि खेल काफी जरूरी है।लेकिन आज के युवा खेल से दूर हो रहे हैं। मोबाइल पर पब्जी
गेम खेल रहे।सोशल साइट में अधिक समय दे रहे हैं।ऐसा नहीं होना चाहिये।युवा पब्जी गेम सोशल साइट्स से दूर रहें। खेल व शिक्षा पर ध्यान दें तो भविष्य बनेगा।मौके पर प्रभात मिश्रा, सुनील कुमार, बबलू बनर्जी, मनबोध स्वर्णकार, श्याम किशोर कल्लू,सहदेव रवानी,राजा आदि गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Comment

और पढ़ें