सिविल कोर्ट बम धमाके में सब इंस्पेक्टर घायल!

SHARE:

अमित कुमार :-

बिहार, पटना
पटना के सिविल कोर्ट में आज बम धमाका हो गया । इस धमाके में कदमकुआं के दरोगा घायल हो गए हैं. घटना के बाद मौके पर पुलिस पहुची है. धमाका के बाद पूरे कोर्ट परिसर में अफरातफरी मंच गई।
दरअसल पिछले दिनों पटना के पटेल होस्टल में छापामारी के दौरान बारूद बरामद हुआ था. कदमकुआं थाने की इस कार्रवाई में जब्त बारूद को एफएसएल जांच के लिए भेजा जाना है. न्यायिक प्रक्रिया के तहत एफएसएल जांच के पूर्व पुलिस को कोर्ट से अनुमति लेनी होती है. पटेल होस्टल में जब्त बारूद की एफएसएल जांच की अनुमति के लिए अगमकुआं थाने के दरोगा सिविल कोर्ट आए थे.
कदमकुआं के दारोगा जिला अभियोजन कार्यालय गए थे. उसी दौरान जब उन्होंने बारूद से भरा डिब्बा टेबल पर रखा तभी उसमें धमाका हो गया. धमाके में दारोगा घायल हो गए. उनका दाहिना हाथ घायल हुआ है. उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है जहाँ वे खतरे से बाहर बताए गए हैं.
इस धमाके में तीन लोग घायल हुए हैं जिन्हें ईलाज के लिए पीएमसीएच भेजा गया है ।
पटना सिविल कोर्ट के वरिष्ठ वकील का मानना है कि पुलिस की लापरवाही की वजह से यह ब्लास्ट हुआ है ।
वहीं घटना के बाद घटनास्थल पर पहुंचे पटना के एसएसपी मनजीत सिंह ढिल्लो ने बताया कि इस घटना की जांच की जा रही है ।

Join us on:

Leave a Comment