डॉक्टर्सडे पर NMCH की बड़ी उपलब्धि, मरीज के पेट से 15 किलो का ट्यूमर निकाला!

SHARE:

अमित कुमार :-

सही मायने में धरती पर भगवान का दूसरा रुप है डॉक्टर्स जो सिर्फ और सिर्फ लोगो की जान बचाने केलिए लोगो की मदद करते है बिहार का दूसरा सबसे बड़ा अस्पताल पटना सिटी के एनएमसीएच अस्पताल में डॉक्टर्स डे पर बहुत ही बड़ा उपलब्धि मिली है
स्त्री व प्रसूति रोग विभाग में प्रो डॉ उषा कुमारी की यूनिट में उन्होंने खुद अपनी टीम के साथ आलमगंज की रहने वाली महिला रुपा देवी (40) वर्षीय के पेट से ओवेरियन ट्यूमर (करीब 15 किलो) का निकाला गया है। वही मरीज स्वस्थ है। इस उपलब्धि पर सारे डॉक्टर्स अचंभित हो गए है बताया जाता है काफी दिनों से महिला के पेट मे दर्द होता था जब यह महिला nmch पहुची और डॉक्टर से मिली तो डॉक्टर ने सारे टेस्ट करवाये और उसी टेस्ट में पाया गया यह टीयूमर सफल ऑपरेशन कर डॉक्टर ने साबित कर दिया कि सही मायने में धरती पर डॉक्टर के रूप में भगवान मिले है वही एनएमसी के प्राचार्य डॉ हीरालाल महतो, अधीक्षक डॉ बिनोद कुमार सिंह, एचओडी डॉ रेणु रोहतगी, डॉ अजय कुमार सिन्हा, डीएस डॉ सतीश कुमार, डॉ संतोष कुमार, डॉ सरोज कुमार, डॉ अनिता कुमारी, डॉ बीपी जायसवाल,डॉ प्रवीण कुमार, डॉ राजेन्द्र प्रसाद, डॉ नूतन कुमारी आदि ने प्रोडॉ उषा कुमारी एवं उनकी टीम को बधाई दी है।

Join us on:

Leave a Comment