कटरा से भगवती नगर पहुँचा अमरनाथ यात्रियों का पहला जत्था!

SHARE:

रवि शंकर शर्मा:-

अमरनाथ यात्रियों का पहला जत्था भगवती नगर बेस कैम्प में डेरा जमाये हुये है.
कल सुबह ही श्रद्धालुओं का पहला जत्था कटरा पहुँचा और वहाँ से पूरी प्रशासनिक सुरक्षा के बीच इन्हे भगवती नगर बेस कैम्प ले जाया गया, जहाँ से 36 घंटे बाद ये जत्था बालटाल पहुंचेगी और फिर वहाँ से शुरू होगा दुर्गम अमरनाथ यात्रा.
बालटाल से पैदल चलकर बाबा बर्फ़ानी के दरबार तक जाना होता है.
इधर बेस कैम्प में सरकार द्वारा फ्री लंगर समेत श्रद्धालुओं के लिये सारी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैँ.
श्रद्धालु मस्ती में झूमते नाचते और गाते भी देखे गये.
दरअसल दो साल के बाद फिर बाबा बर्फ़ानी के दर्शन होने वाले हैँ.
ये श्रद्धालु जहाँ जहाँ से गुजर रहे हैँ वहाँ का माहौल आनंद और भक्तिमय होता जा रहा है.
शंखनाद की कोशिश है की अमरनाथ यात्रा और इससे जुडा हर अपडेट आप तक पहुंचाए.

Join us on:

Leave a Comment