धीरज शर्मा की रिपोर्ट:-
अब्जुगंज गंगा घाट मे स्नान के दौरान पांच लोग डुबे, ग्रामीणों ने तीन शव को बाहर निकाला दो शव कि तलाश जारी!
भागलपुर। सुलतानगंज थाना क्षेत्र के अब्जुगंज गंगा घाट मे गांगा स्नान के दौरान पांच लोग डूब गये. स्थानीय ग्रामीणों की मतद से तीन लोगों के शव को बाहर निकाला जा चूका है जबकी दो लोगों कि तलाश जारी है.वहीं डुबे मृतक के परिजन सुनिल साह ने बताया कि घर के भाई अनिल कुमार एंव भाभी अनिता देवी ने बहला फुसला कर अन्य सभी को गंगा स्नान के लिए लाया था।भाई एंव भाभी से जमीन विवाद चल रहा था। गंगा स्नान के लिए भाई एंव भाभी एंव घर के लोग मनोज साह,अमित कुमार, प्रकाश कुमार,अंकित कुमार,आकाश कुमार,अभीषेक सभी मिलकर मृतका अनिता देवी और बेटी सुप्रिया कुमारी को गंगा स्नान के लिए ले गए थे। जहाँ गंगा मे अनिता देवी एंव सुप्रिया कुमारी को डुबा डुबा कर मार डाला है। वहीं ग्रामीणों द्वारा गंगा से तीन शव को बाहर निकालकर रेफरल अस्पताल लाया गया। मृतक का नाम अनिता देवी ,सुप्रिया कुमारी ,काजल कुमारी का नाम बताया जा रहा है। घटना कि जानकारी स्थानीय पुलिस प्रशासन को मिलने पर घटना कि छानबीन की जा रही है.




