Search
Close this search box.

बांका:- राष्ट्रीय युवा दिवस के तौर पर मनाई गई स्वामी विवेकानंद की जयंती, भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने निकाला युवा संदेश यात्रा!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पंकज कुमार ठाकुर, कार्यकारी संपादक!

बांका। जिले के बौंसी प्रखंड मुख्यालय में भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से स्वामी विवेकानंद की जयंती युवा दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष रंजीत कुमार यादव के नेतृत्व में युवा संदेश यात्रा निकाला गया। युवा संदेश यात्रा बौंसी के गोकुल बिहार होटल से निकलकर हनुमान मंदिर, हाई स्कूल चौक होते हुए पुनः गोकुल बिहार आकर यात्रा संपन्न हुआ। इसके उपरांत एक सभा का भी आयोजन किया गया।

राष्ट्रीय युवा दिवस के तौर पर बनाई गई विवेकानंद की जयंती
मुख्य अथिति के तौर पर शिरकत करने पहुंचे भाजपा जिलाध्यक्ष विकास सिंह ने युवाओं से आह्वान किया कि उठो जागो और तब तक मत रुको जब तक कि मंजिल प्राप्ति न हो जाए। उन्होंने कहा कि हम सभी युवा आज के दिन स्वामी जी के जन्म दिवस को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाते हैं।स्वामी विवेकानंद के बचपन का नाम नरेंद्र था जो बचपन से यशस्वी वाणी के धनी और ज्ञानवान थे। 1893 के विश्व सर्वधर्म सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व किया था और अपने विचारों और सोच से पूरा दुनिया के गुरु कहलाए।

पूरे विश्व में बजाया अध्यात्मिक डंका
युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष रंजीत यादव ने कहा पूरे विश्व में भारतीय सांस्कृतिक और आध्यात्मिक का डंका बजाने वाले स्वामी विवेकानंद जी की जयंती आज ऐतिहासिक यात्रा बौसी में मना रहे हैं। भाजयुमो कार्यकर्ता के बल पर है इस कार्यक्रम में युवा भाई-बहन एक साथ एकत्रित होकर उनको याद करते हुए नमन किया गया। स्वामी जी का कहना था कि संघर्ष ही जीवन है। सभी संघर्ष के पथ पर चलकर अपने लक्ष्य को प्राप्त करें। कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री हीरालाल मंडल, श्रीकांत राजक, जिला उपाध्यक्ष बिक्की मिश्रा, पुनिता सिंह, अभिजीत आनंद, नवनीत आनंद, स्वीटी कुमारी, संध्या कुमारी प्रभात एवं भाजपा एवं युवा मोर्चा के कार्यकर्ता इस कार्यक्रम को सफल बनाने में लगे हुए थे।

Leave a Comment

और पढ़ें