देशी शराब के साथ महिला गिरफ्तार।

SHARE:

नीरज कुमार :-

बरौनी

बरौनी प्रखंड अंतर्गत अमरपुर पंचायत वार्ड संख्या नौ निवासी राम प्रवेश कुमार की पत्नी संगीता देवी को सहायक थाना गढ़हरा पुलिस ने रेलवे काॅलोनी गढ़हरा से गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया गया।इस संबंध में गढ़हरा थाना प्रभारी प्रतोष कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में पता चला कि रेलवे काॅलोनी गढ़हरा के परित्यक्त क्वार्टर संख्या 209 में उक्त दंपत्ति अवैध तरीके से रहकर लोगों को चोरी छिपे महुआ देशी शराब पिलाने का करोबार चला रही है।जबकि ईस्टर्न रेलवे काॅलोनी,लोको काॅलोनी,न्यू काॅलोनी गढ़हरा समेत आस पास क्षेत्र के पाॅस ईलाके में चुनिंदे लोग आकर नशा सेवन करते थे।छापेमारी के दौरान कारोबारी महिला लगभग पांच लीटर देशी महुआ शराब के साथ गिरफ्तार की गई।जबकि उसका पति फरार हो गया है।दंपत्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

Join us on:

Leave a Comment