नीरज कुमार :-
अग्निपथ योजना से युवाओं को भला नहीं -शाखा मंत्री
बरौनी
ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन की वर्किंग कमेटी की बैठक में लिए गए निर्णय के आलोक में तथा ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन एवं ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन हाजीपुर के संयुक्त आह्वान पर अग्निपथ योजना को वापस लेने के लिए ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन मैकेनिकल शाखा के तत्वाधान में कैरेज एंड वैगन डिपो बरौनी पर विरोध प्रदर्शन किया गया।जिसमें सैकड़ों की संख्या में रेल कर्मचारी उपस्थित रहे।विरोध प्रदर्शन की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष शिव प्रसाद यादव ने किया।इस दौरान सभा को संबोधित करते हुए शाखा मंत्री जीवानन्द मिश्रा ने कहा कि अग्निपथ योजना युवाओं के खिलाफ है।इससे युवाओं का भविष्य खराब होगा और उनकी कार्य कुशलता भी प्रभावित होगी।आज नौजवान पूरे देश में केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना के विरोध में सड़कों पर उतरे हैं।पहले किसानों के साथ खिलवाड़ किया,अब युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं।वर्तमान में केन्द्र सरकार की हालत यह है कि जिसके हित के लिए कानून बनाती है उससे बात तक नहीं करती। बात पूजी पतियों से करती है। पिछले साल किसानों के लिए कानून बनाया गया लेकिन किसानों की राय नहीं ली गई।श्रम कानून में संशोधन किया गया लेकिन मजदूर नेताओं से बात तक नहीं की गई,अग्निपथ योजना युवाओं के लिए लाई गई लेकिन युवाओं से कोई संवाद नहीं किया गया।आज देश भर के युवा इस योजना की वापसी को लेकर आंदोलित है।भारत के युवाओं के साथ धोखा और खिलवाड़ करने का केंद्र सरकार को कोई अधिकार नहीं है।इस योजना से नुकसान ज्यादा है। देश में फौज की भर्ती पूरी तरह से बंद है।तीनों सेनाओं में अब सैनिक की भर्ती नहीं होगी क्योंकि वह 4 साल ठीके का भर्ती ही होगी यानी सेना में 255000 खाली पद खत्म। राष्ट्रभक्ति की दुहाई देने वालों के लिए सेना अब एक बोझ हो गई है।इसीलिए अब सेना की भर्ती सिर्फ 4 साल के ठेके पर होगी।सरकार की जो नीतियां है वह हर तबके के खिलाफ है।आज न सरकारी कर्मचारी खुश है ना किसान मजदूर खुश है और नहीं युवाओं का कोई भला हो रहा है।ऐसे में हमें सभी मसलों को लेकर आवाज बुलंद करना होगा।सभा को संबोधित करते हुए शाखा मंत्री मैकेनिकल ने कहा कि आज भारतीय रेलवे के सामने गंभीर चुनौतियां है।मसला चाहे रिक्त पदों का भरने का हो या फिर रिक्त पदों के सरेंडर का हो हर मुद्दे पर यूनियन गंभीर है।आगे इन्होंने युवाओं को सावधान करते हुए कहा कि पुरानी पेंशन बहाल करने की लड़ाई फेडरेशन लड़ रही है।साथ ही रेल बचाने की लड़ाई भी उसी ताकत से लड़नी होगी।इसीलिए खासकर युवाओं को संकल्प लेना होगा कि सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ हर कुर्बानी देने को तैयार रहें और जीत हासिल करने तक संघर्ष करते रहेंगे।इस अवसर पर मुख्य रूप से मो आफताब आलम, विकाश चंद्र पाल,अशोक कुमार झा, शशिकान्त पासवान,अरविंद कुमार, मंजीत कुमार,शिवजी कुमार,नारायण कुमार,विनोद कुमार सिंह,रवि प्रिय सुमन,राजीव कुमार,विसो पासवान, आदि यूनियन के सभी पदाधिकारी मौजूद थे।




