अतिक्रमण पर सरकार की बड़ी कारवाई,जल्द अतिक्रमण मुक्त होगा बिहार :- मंत्री, राम सूरत राय!

SHARE:

अमित कुमार :-

अतिक्रमण का मामला पिछले सदन से ही उठ रहा था। मैं अपने सभी विधायकों से सदन में ही कहा था कि अतिक्रमण को लेकर के मुझसे कोई पैरवी मत करिएगा और आज आप के माध्यम से मैं सभी विधायकों को धन्यवाद देना चाहता हूं कि उन्होंने कोई पैरवी नहीं की। कल तक जो रिपोर्ट मेरे पास था और आज जो मुझे रिपोर्ट मिला है वह 1644 है। 5 करोड़ रुपए कल अतिक्रमण खाली कराने के लिए आवंटित भी हुए हैं। बरसात के कारण थोड़ा समस्या है लेकिन जल्द हम सभी अतिक्रमण को हटा देंगे।

वही सदन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर नारेबाजी ओं के चलते सदन स्थगित किया गया मंत्री रामसूरत राय ने कहा कि अगर कोई सदस्य गण अपशब्द बोलते हैं तो वह निंदनीय है। देश के प्रधानमंत्री सब के प्रधानमंत्री हैं इसलिए ऐसा शब्द प्रयोग करना ठीक नहीं है।

राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग मंत्री रामसूरत राय

Join us on:

Leave a Comment