अमित कुमार :-
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अरविन्द कुमार सिंह ने कहा है कि ए आई एम आई एम के चार विधायक जो राजद में ज्वाइन किए हैं, उसका कारण है की सिवान के पूर्व सांसद स्वर्गीय शहाबुद्दीन साहब की धर्म पत्नी हिना साहब ने जो कहा था कि मैं किसी दल में नहीं हूं, मैं पूरे बिहार का दौरा करूंगी। उसके जवाब में नेता प्रतिपक्ष श्री तेजस्वी यादव चार मुस्लिम विधायकों को राजद ज्वाइन कराए हैं। और दूसरी तरफ ऐ चारों विधायक ओवैसी साहब से खफा थे, ओवैसी साहब ने राजस्थान में जो एक कत्ल हुआ है, उसमें कहे थे कि यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण घटना है इसमें जो भी कातिल हो उसको कड़ी से कड़ी सज्जा उसको दी जाए। उसी के से खफा होकर के ऐ चारों विधायक राजद ज्वाइन किए हैं। यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है।




