मनोज कुमार :-
रजिस्ट्री की गई जमीन से अधिक कब्जा करने को लेकर डीएम को दिया आवेदन, रोक के बावजूद दबंग ने शुरू कर रखा निर्माण कार्य
गया जिले के मुफस्सिल थाना अंतर्गत नौरंगा गांव की रहने वाली देवी देवी पति झूमर प्रजापत ने रजिस्ट्री की गई जमीन से अधिक जमीन पर कब्जा करने को लेकर जिला पदाधिकारी गया को लिखित शिकायत किया है. शिकायत के बाद डीएम के निर्देश पर मानपुर सीओ ने कार्रवाई की और आवेदक बेबी देवी के पक्ष में फैसला दिया गया. वही दूसरे पक्ष द्वारा जबरन निर्माण कार्य को भी रोक दिया गया. किंतु अब फिर से दूसरे पक्ष के लोग निर्माण कार्य का प्रयास कर रहे हैं. इस तरह की सीओ के फैसले की भी धज्जियां उड़ रही है. अब इस मामले को लेकर बेबी देवी पति स्वर्गीय झूमर प्रजापत नौरंगा निवासी ने फिर से जिला पदाधिकारी से गुहार लगाई है. बेबी देवी ने कहा है की मेरे पति झूमर प्रजापत जब जीवित थे तो अपनी मां तेतरी देवी चाचा सुरेंद्र प्रजापति के साथ मिलकर गया बिंद को जमीन का खाता संख्या 219 प्लॉट संख्या 170 है कि 816 वर्ग फीट जमीन बेची थी खरीदारी के बाद गया बिंद शांत रहा लेकिन मेरे पति की मौत के बाद अबे और उसका परिवार 816 वर्ग फीट से बढ़कर मेरी जमीन में कब्जे का प्रयास कर रहा है और निर्माण कार्य कर रहा है बेबी देवी ने कहा है कि जमीन पर कब्जे की दबंगई में नौरंगा पंचायत के सरपंच संरक्षण दे रहे हैं यही कारण है कि गया भीम जबरन मकान बनाने की कोशिश में जुटा हुआ है देवी देवी ने बताया है कि अट्ठारह 5 2022 को अंचल अधिकारी मानपुर ने रोक लगाई थी परंतु उक्त आदेश की अवमानना कर की जा रही है विरोध करने पर सरपंच श्रीमती प्रेमलता देवी एवं उसका पति अरुण साव धमकाते हैं वह कहते हैं यह मकान निर्माण करने से कोई नहीं रोक सकता है बेबी देवी ने जिलाधिकारी से मांग किया गया है कि उपरोक्त तथ्यों के आलोक में गया बिंद के द्वारा जबरन निर्माण कार्य को रोकते हुए उचित जांच एवं पर्यवेक्षण किया जाए किया जाए ।
बाईट बेबी देवी पीड़िता
बाईट रूबी कुमारी पीडिता




